Bihar Bhumi Jankari - भुलेख बिहार पोर्टल पर बिहार Land Records कैसे चेक करें? जानें

Bhulekh Bihar: (भुलेख बिहार) बिहार राज्य के लिए भूमि अभिलेखों के प्रबंधन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है। भूलेख बिहार केंद्र सरकार के राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम (एनएलआरएमपी) के तहत भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने की बिहार सरकार की पहल का एक हिस्सा है। इसकी मदद से आम नागरिक अपने जमीन के रिकॉर्ड को Mobile Phone से ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। बिहार राज्य के भूमि संबधित सभी जानकारी जैसे बिहार ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज, बिहार Khatiyan, और Bhu Naksha को आप Bihar Bhumi ऑनलाइन पोर्टल की मदद से देख सकते हैं इसके लिए बिहार के नागरिको को किसी भी तहसील या लेखपाल दफ्तर चक्कर काटने की कोई जरुरत नहीं पड़ती है।

Bhumi Jankari Bihar पोर्टल पर अब घर बैठे बिहार भूमि पोर्टल पर भू लगान बिहार की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए बिहार राज्य सरकार ने एक पोर्टल – biharbhumi.bihar.gov.in लांच किया है जिसपर बिहार भूलेख संबधित सभी जानकारियों को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस लेख के जरिए आज हम आपको Bihar Bhumi पोर्टल पर Bihar Bhulekh संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Bhumi Jankari Bihar – संक्षिप्त विवरण

लेख का नामBihar Bhumi – Bhulekh Bihar, Bhumi Jankari Bihar (biharbhumi.bihar.gov.in) बिहार ऑनलाइन Land Records से जुड़ी जानकारी
राज्यबिहार
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
लाभार्थीबिहार राज्य के निवासी नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट

Bihar Bhumi Portal पर दी जाने वाली सेवाओं की सूची

बिहार भूमि (बिहार भूमि) भूमि रिकॉर्ड पोर्टल के जरिए जमींदार विभिन्न सेवाओं का आनंद ले सकते हैं जैसे-

  • खाता ऑनलाइन देखें
  • भूमि कब्जा प्रमाणपत्र (एलपीसी) आवेदन ऑनलाइन पूरा करें
  • एलपीसी आवेदन की स्थिति की जांच करें
  • एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफिकेट को तुरंत देखें
  • ऑनलाइन दखिल खरिज प्रक्रिया का संचालन करें
  • जमीन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
  • लगान का भुगतान ऑनलाइन करें

Bihar Bhumi Jankari – biharbhumi.bihar.gov.in पर कैसे चेक करें?

आप Bhulekh Bihar पर भूमि अभिलेखों की खोज या तो सीरियल नंबर दर्ज करके या नाम से पोर्टल पर कर सकते हैं। सीरियल नंबर के साथ बिहार भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए, आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले Bihar Bhumi Jankari पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट – bhumijankari.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट पर दाईं ओर “सीरियल नंबर द्वारा खोज” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप मांगे गए विवरण प्रदान करके Bihar Land Record चेक कर सकते हैं।
Bihar Land Record
Bihar Bhumi

भूलेख बिहार पर फ्लैट MVR ऑनलाइन कैसे चेक करें?

भूलेख बिहार पर फ्लैट MVR ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित आसान से चरणों का पालन करना होगा-

  • भूलेख बिहार पोर्टल पर फ्लैट एमवीआर दर बिहार ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए, बिहार भूमि जानकारी वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘फ्लैट एमवीआर देखें’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको आगे बढ़ने के लिए शहर, सर्कल का नाम, स्थानीय निकाय का नाम आदि जैसे विवरण डालने होंगे।

इसके बाद से सभी जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। एमवीआर एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि बिहार में कहीं भी जगह के आधार पर एक प्लॉट की कीमत कितनी होगी।

Jamabandi Bihar Online कैसे चेक करें?

Jamabandi Bihar Online चेक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  • बिहार भूमि जमाबंदी ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर ‘जमाबंदी पंजी देखें‘ विकल्प पर क्लिक करें।
जमाबंदी पंजी बिहार
बिहार भूमि खाता खेसरा
  • अब नए पेज पर खतौनी बिहार देखने के लिए ‘खोज’ बटन पर क्लिक करने से पहले, जिला, गांव, मौजा और हलका जैसे विवरण भरें।
जमाबन्दी बिहार
बिहार भूमि ऑनलाइन जमाबंदी

इस तरह से आप बिहार में ऑनलाइन जमाबंदी देख सकते हैं।

बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे देखें?

बिहार खतियान एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके अंतर्गत आप किसी भी व्यक्ति के पास कितनी जमीन है उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त खतियान दस्तावेज पर जमाबंदी नम्बर, खाता खसरा के साथ जमीन के मालिक का नाम लिखा रहता है, यदि आप ये सब जानकारी बिहार राज्य में किसी निवासी की प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसे बिहार भूमि खाता खेसरा कहेंगे।

पहले के समय खाता खेसरा बिहार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों में काफी समय लग जाता था, परन्तु अब Bihar Khatiyan की जानकारी ऑनलाइन माध्यम (बिहार भूमि पोर्टल) के जरिए चंद समय में प्राप्त कर सकते हैं, Khatiyan Bihar की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • फिर आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर “अपना खाता देखें” पर क्लिक करें।
अपना खाता देखें
अपना खाता देखें
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पेज पर आपको बिहार का नक्शा दिखाई देगा, वह नक्शा जिलों में विभक्त होगा।
  • आप जिस जिले का Khatiyan Bihar देखना है, उसका चुनाव करें।
  • फिर आप अंचल का चुनाव करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक पेज खुलेगा, आप उसमें अपना ग्राम और मौजा का चुनाव करें।
  • इसके बाद आप निम्न तरीकों से आप Khatiyan Bihar देख सकते हैं –
  • मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
  • मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
  • खाता संख्या से देखें
  • खाताधारी के नाम से देखें
  • में से किसी भी एक रेडियो बटन पर क्लिक करें।
  • फिर उसके बाद “खाता खोजें” क्लिक करें।
खाता खोजें
खोजें
  • फिर नीचे आपको रैयत धारी का नाम आ जाएगा, किसी जिसका भी खतियान देखना है तो उसी के सीध में “अधिकार अभिलेख” वाले अनुभग में “देखें” पर क्लिक करें।
  • तदनुसार आपके सामने उस व्यक्ति से संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी।
  • आप चाहे तो इसका स्क्रीनशॉट लेलें या फिर ऊपर दिए हुए “Printer” के ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट कर सकते हैं।
Bihar Khatiyan
Bihar Khatiyan

बिहार भूमि खाता खेसरा देखने की प्रक्रिया पीडीएफ के रूप में डाउनलोड कैसे करें?

खाता खेसरा बिहार देखने की प्रक्रिया को डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित चरण अपना सकते हैं –

  • सबसे पहले आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए ” अपना खाता देखें” पर क्लिक करें।
अपना खाता बिहार
अपना खाता बिहार
  • आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसी पेज के दाहिनी तरफ “अपने खाता की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया” पर क्लिक करें।
Bihar Land Records - Bihar Bhulekh
  • क्लिक करते ही khata Khesra bihar देखने की प्रक्रिया डाउनलोड हो जाएगी।

Bihar Apna Khata देखने की प्रक्रिया

आप अपना खाता खोजने के लिये निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनायें।

  • बिहार के मानचित्र मे से अपने जिले को चुनें। जिला चयन के बाद उस जिले के सभी अंचल दिखने लगेंगे।
Bihar Apna Khata
Bihar Apna Khata
  • उस जिले के अंचलों में से अपने अंचल को चुने। इसके चयन करने से स्क्रीन के बायें तरफ उस अंचल में वर्तमान सभी मौजा दिखने लगेगें।
  • अपने मौजे का चयन 2 विधियों से किया जा सकता है।
  • उन मौजों मे से अपने मौजे को चुने।
  • यदि आप मौजा को तुरंत देखना चाहते हैं तो दिये गये किबोर्ड से प्रथम अक्षर चुनें।
  • खोजने के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक को चुने।
  • मौजा के समस्त खातों को देखें।
  • खाता संख्या से देखें।
  • खाताधारी के नाम से देखें।
  • खाता खोजें पर क्लिक करें।
  • प्राप्त आंकड़ो में से जिस खाता के बारे में जानना हो उसके सामने अधिकार अभिलेख देखें’ को क्लिक करें।
  • अधिकार अभिलेख का अवलोकन कर प्रिंट लें।

Bihar Dakhil Kharij Registration कैसे करें?

Bihar Dakhil Kharij Registration के लिए नीचे दिए गए चरणों का सावधानीपूर्वक पालन करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर “ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेग जहां, आप लॉगिन कर सकते हैं लेकिन आप नीचे रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, उसमें मांगी गई जानकारियां भरकर सबमिट कर दें।
  • अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।

Dakhil Kharij Online Bihar Apply कैसे करें?

Dakhil Kharij Online Bihar के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • उसके बाद आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर बॉक्स में “ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जो यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से साईं-इन बटन पर क्लिक करें।
Dakhil Kharij Sign In
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, वहां आप अपना “जिल / अंचल” चुनकर “नया दाखिल खारिज आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको सभी दसतवेज़ों का विवरण डालने के बाद Buyer Details और सेलर डिटेल्स डालना है। इसके बाद आपको “Save As Draft And Next” पर क्लिक करना है।
  • अब आपको Plot Details भरना होगा, यहाँ पर आपको बस अपना हल्का, मौजा, थाना इत्यादि  सिलेक्ट करना है।
  • अब इसमें आपको khata number, खसरा number, transacted area 1, transacted area 2, chauhaddi south, chauhaddi east, chauhaddi north, chauhaddi west भर देना है। इसके बाद आपको “save as draft and next” पर क्लिक करना है।
  • अगले चरण में आपको अब इसमें आपको  Upload Documents करना है, यहाँ पर आपको अपने सारे जमीन के डाक्यूमेंट्स पर सिग्नेचर करके यहाँ पर अपलोड कर देना है। इसके बाद आपको कैप्चा को डालना है और फिर चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।
  • आप बस अपना पंजीकरण संख्या नोट कर लें या फिर अपने स्मार्टफोन से फ़ोटो या स्क्रीनशॉट ले लें।

Mutation Status check Online कैसे करें?

Bihar Dakhil Kharij Status चेक करने के लिए उम्मीदवार आप निम्न चरणों का उपयोग कर सकते हैं –

  • सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर अब “दाखिल ख़ारिज आवेदन की स्थिति जानें ” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पेज में आप जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष दर्ज कर proceed पर क्लिक दें।
  • इसके बाद केस नंबर, डीड नंबर,मौजा और प्लाट नंबर के साथ -साथ कैप्चा दर्ज कर Search पर क्लिक कर देंगे।
  • उसके बाद आपके सामने एक स्लिप आ जाएगी, उसी के माध्यम Mutation Status check कर सकेंगे।

रजिस्टर 2 क्या है?

रजिस्टर २ बिहार एक ऐसा रजिस्टर है, जिसमें आपको किसी भी जमीन का मालिकाना हक रखने वाले व्यकि की सम्पूर्ण जानकारी होती है, जैसा कि पहले यह सब सारी जानकारी भूमि विभाग वाले कार्यलयों में महजूद होती थी, परंतु अब रजिस्टर २ बिहार के अंतर्गत किसी भी किसान के पास कितनी जमीन है, इसका विवरण अब रजिस्टर २ बिहार में उपलब्ध है।

Jamabandi Bihar पंजी कैसे देंखे?

जमाबंदी बिहार ऑनलाइन आप निम्नलिखित तरीकों से देख सकते हैं –

  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • रैयत के नाम से खोजें
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें

बिहार भूमि जमाबंदी पंजी या रजिस्टर 2 बिहार के लिए जरूरी दस्तावेज

Jamabandi Bihar के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है –

  • जिला का नाम
  • अंचल का नाम
  • हल्का का नाम
  • मौजा का नाम

इसके अतिरिक्त आप आपके इन सभी दस्तावेज में से एक होना आवश्यक है –

  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • रैयत के नाम से खोजें
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें

बिहार भूमि जमाबंदी पंजी या रजिस्टर २ बिहार कैसे देखें?

जमाबंदी बिहार ऑनलाइन देखने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जहाँ आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए “जमाबंदी पंजी देखें” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, उस पेज में आप निम्नलिखित विवरणों को अवश्य भरें –
  • जिला और अंचल के नाम भरकर “Proceed” वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आप हल्का और मौजा का नाम भरकर –
  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान
  • रैयत के नाम से खोजे
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें
  • में से किसी भी एक के रेडियो बटन का चुनाव करें।
  • चुनाव करने के बाद आप उसका नंबर दर्ज कर, कैप्चा दर्ज करें।
  • उसके बाद आप “Search” वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  • तत्पश्चात आपके सामने जमाबंदी पंजी आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर देख सकते हैं।
jamabandi dekhe
jamabandi dekhe

Bhu Lagan : बिहार भू लगान का ऑनलाइन भुगतान और स्टेटस चेक कैसे करें?

जैसे की आप किसी के घर में रहते हैं तो आपको किराया देना पड़ता है, उसी तरह यदि आप किसी जमीन पर खेती या कुछ अन्य चीज जैसे क्रियाकलाप को करते हैं, और आपको जो सरकार को किराया देना पड़ता है उसे भू लगान कहते हैं या साफ शब्दों में कहे तो जो भी जमीन के बदले कर या टैक्स सरकार को दिया जाता है, उसे भू लगान (Bhulagan) कहते हैं, यदि आप बिहार में रहकर यह सब क्रियाकलाप करते हैं यानि भूमि के बदले बिहार सरकार को टैक्स या कर देते हैं उसे Bihar Lagan या भू लगान बिहार कहेंगे।

भू लगान बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन लगान रसीद काटने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं –

  • Online Bhu Lagan के लिए सर्वप्रथम आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • तत्पश्चात आपको नीचे तरफ स्क्रॉल करने करने भू – लगान वाला बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
भू - लगान
भू – लगान
  • फिर आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप “ऑनलाइन भुगतान करें ” पर क्लिक करें।
ऑनलाइन भुगतान करें
ऑनलाइन भुगतान करें
  • फिर आपके सामने एक और पेज खुलेगा, उसमें आप
  • जिला का नाम
  • अंचल का नाम
  • हल्का नाम
  • मौजा नाम
  • भाग वर्तमान
  • पृष्ठ संख्या वर्तमान भरकर सुरक्षा कोड दर्ज कर, खोजें वाले बटन पर क्लिक कर दें।
Bhu Lagan Bihar
Bhu Lagan Bihar
  • इसके बाद आप अपने पेमेंट मोड और बैंक का चुनाव कर सबमिट कर देना होगा।
  • फिर आपके सामने रसीद दिखाई देगी, आप उसे प्रिंट कर लेवें।

लंबित लगान भुगतान की स्थिति कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जहाँ आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर “भू-लगान वाला बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
भू-लगान
भू-लगान
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज खुलेगा, उसमें आप “लंबित भुगतान” का चयन करें।
लंबित भुगतान
लंबित भुगतान
  • क्लिक करते ही आप एक और पेज पर पहुंच जाएंगे, जहाँ आप “Transaction ID” दर्ज करें
  • फिर उसके बाद “Verify” वाले बटन पर क्लिक कर दें।
bhulgan Status
bhulgan Status
  • ततपश्चात आपका bhulgan भुगतान स्टेटस आपके सामने आ जाएगा, आप उसे देख सकते हैं।

Bihar Bhumi Jankari पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध डीड की सूची

बिहार भूमि जानकारी पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध डीड की सूची निम्नलिखित है-

  • मध्यस्थता डीड
  • लीज़ अग्रीमेंट
  • लीज एग्रीमेंट (खाली जमीन के लिए)
  • लीज सरेंडर डीड
  • ऋण प्रसंविदा
  • एक कब्जे के साथ बंधक डीड
  • ऋण प्रसंविदा
  • पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी
  • दत्तक ग्रहण डीड
  • अवार्ड डीड
  • रद्दीकरण डीड
  • बिक्री समझौता (सामान्य)
  • बिक्री द्वारा लीजहोल्ड के अधिकार का हस्तांतरण (खाली भूमि)
  • न्यास डीड
  • सूदखोरी बंधक डीड
  • विल डीड
  • विनिमय डीड
  • बंदोबस्ती डीड
  • उपहार डीड
  • बिक्री के द्वारा लीजहोल्ड के अधिकारों का हस्तांतरण (भूमि संरचना)
  • साझेदारी विघटन डीड
  • पार्टनरशिप डीड
  • विभाजन डीड
  • सुधार डीड
  • सुरक्षा बांड दस्तावेज़
  • विक्रय डीड
  • बिक्री समझौता

बिहार राजस्व एवं भूमि विभाग हेल्पलाइन

पताराजस्व और भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार, पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना – 8000015
हेल्पलाइन नंबर18003456215
ई मेल आई डीemutationbihar@gmail.com

Bihar Bhumi से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट – biharbhumi.bihar.gov.in है। यहां आप बिहार भूमि रिकॉर्ड से जुड़े सभी ऑनलाइन कार्य कर सकते हैं।

बिहार में भूमि का नक्शा (भू नक्शा) कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

भूमि का नक्शा आप – http://lrc.bih.nic.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार भूमि खाता खेसरा कैसे देखें?

बिहार भूमि खाता खेसरा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके “खाता खेसरा” के विकल्प पर क्लिक करें।

खतियान बिहार (Khatiyan Bihar) क्या है?

बिहार खतियान एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके अंतर्गत आप किसी भी व्यक्ति के पास कितनी जमीन है उसकी जानकारी देता है।

बिहार भूमि खाता खेसरा की आधिकारिक वेबसाइट का क्या नाम है?

इसकी आधिकारिक वेबसाइट का नाम http://biharbhumi.bihar.gov.in है।

खाता खेसरा बिहार कितने तरीकों से देख सकते हैं?

खाता खेसरा बिहार चार तरीकों से निकाला जा सकता है –
- मौजा के समस्त खातों को नामानुसार देखें
- मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार देखें
- खाता संख्या से देखें
- खाताधारी के नाम से देखें

हमें उम्मीद है, आपको Land Record Bihar Online, बिहार भूलेख आदि से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी।