Bhulekh UP (upbhulekh.gov.in): भूलेख यूपी, खसरा / खतौनी, UP Bhulekh

Bhulekh UP – भूलेख यूपी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने और उन्हें वेब पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है। इसकी मदद से उत्तर प्रदेश के आम नागरिक अपने जमीन के रिकॉर्ड को Mobile Phone से ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो, Bhu Naksha UP – Uttar Pradesh की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही आज आप इस लेख के माध्यम से UP Khasra – Khatoni Online कैसे निकालें, इसकी भी जानकरी प्राप्त कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के शुरू होने से राज्य के नागरिकों को बेहद ही फायदा हुआ है, अब उत्तर प्रदेश के नागरिक घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा और भूलेख देख सकते हैं, तथा इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से आप इन सेवाओं को एक क्लिक में एक्सेस कर सकते हैं-

UP Bhulekh : यूपी भूलेख, खसरा / खतौनी / जमीन का नक्शा देखने की जानकारी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया UP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल राज्य के आम नागरिकों के जमीन के सभी रिकॉर्ड घर बैठे एक क्लिक में उन तक पहुंचाने में सहायता करता है। यूपी भूलेख / bhulekh uttar pradesh पोर्टल को किसी भी तहसीलदार या पटवारी के पास जाने की परेशानी से बचने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ऐसे में जब भी यूपी के किसी नागरिक को अपने भूमि रिकॉर्ड को सत्यापित और UP Bhulekh Naksha देखने की आवश्यकता हो, वह इन ऑनलाइन पोर्टल upbhulekh.gov.in की मदद ले सकता है।

Bhulekh UP पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामउत्तर प्रदेश भूलेख – Bhulekh UP
विभाग का नामभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यउत्तर प्रदेश में भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना 
आधिकारिक वेबसाइटup bhulekh.gov.in

Bhulekh UP का उद्देश्य

‘भूलेख’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला ‘भु’ और दूसरा लेख जिसमें ‘भू’ का अर्थ है भूमि, और ‘लेख’ का अर्थ है अभिलेख। इस प्रकार, भूलेख यूपी का अर्थ है उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि का अभिलेख। उत्तर प्रदेश एक बहुत ही बड़ा राज्य है यहां की जनसंख्या भी बहुत अधिक है। Bhulekh UP की मदद से लोगों को नजदीकी तहसील या लेखपाल के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं, इससे समय भी बचता है और उनके जमीन के रिकॉर्ड और Bhulekh Naksha UP देखने आदि से संबंधित काम जल्दी हो जाता है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आती है जिससे भ्रष्टाचार भी कम हुआ है, और लोग घर बैठे ऑनलाइन खसरा खतौनी देख रहे हैं।

Bhulekh UP Map की शुरुआत से पहले, जमीन के रिकॉर्ड से संबंधित सभी कार्य जैसे कि खतौनी, खसरा आदि को कागजात पर मैन्युअल रूप से दर्ज किया जाता था। लेकिन अब यूपी सरकार ने राज्य में सभी भूमि रिकॉर्ड गतिविधियों का कम्प्यूटरीकरण कर दिया है। अब इस पोर्टल पर खतौनी और अन्य भूमि की जानकारी आजीवन दर्ज रहती है। यह कम्प्यूटरीकृत प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत व्यवस्थित और पारदर्शी है।

UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध भूमि सेवाएं

Uttar Pradesh Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध भूमि सेवाओं की सूची निम्नलिखित है-

  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • खतौनी अंश-निर्धारण की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • यूपी भूलेख संपर्क विवरण

UP Bhulekh पोर्टल पर कौन से भूमि अभिलेख उपलब्ध हैं?

भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश रिकॉर्ड डेटाबेस में भूमि के स्वामित्व विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है, इनकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • खातेधारक का नाम
  • खातेधारकों की संख्या
  • भूमि का आकार
  • खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  • संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  • खाली संपत्ति आदि।

Bhulekh UP Online पोर्टल की विशेषताएं

Bhulekh UP Online पोर्टल की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • भूलेख यूपी पोर्टल पर कोई भी यूजर बेहद आसानी से कुछ ही क्लिक्स में अपनी मनचाही जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल पर व्यक्ति के जमीन संबंधित सेवाओं के लिए डायरेक्ट लिंक्स उपलब्ध है। इसके अलावा यहां आपको रजिस्ट्री कार्यालय, राजस्व बोर्ड, आपदा प्रबंधन और अन्य कार्यो हेतु भी डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा।
  • इसके अलावा भूलेख यूपी ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद सभी जानकारियों को श्रेणीबद्ध किया गया है। इससे उपयोगकर्ता अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर सेवा का लाभ ले सकते हैं।
  • साथ ही Bhu Lekh UP पोर्टल को सरकार द्वारा यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, साथ ही यह हर डिवाइस में बेहतर ढंग से कार्य करता है।
  • भूलेख यूपी पोर्टल (up bhulekh gov in) पर सभी ऑनलाइन सेवाएं जैसे कि शिकायत पंजीकरण, स्टाम्प और रजिस्ट्री, ई-जिला, और बहुत कुछ उपलब्ध हैं जो उपयोगकर्ता के कार्यों को और आसान बनाते हैं।

UP Bhulekh पोर्टल के लाभ क्या हैं?

  • Bhulekh UP पोर्टल उत्तर प्रदेश के नागरिकों को उनके भूमि से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करने में सहायता करता है। इस पोर्टल के इस्तेमाल से नागरिकों को घर बैठे जमीन से जुड़ी सभी सेवाएं प्राप्त हो जाती है।
  • भूमि से संबंधित कोई भी विवरण को देखने के लिए, नागरिकों को केवल पोर्टल पर खसरा या गाटा संख्या दर्ज करने की आवश्यकता होती है।
  • इसके अलावा जमीन के सारे रिकॉर्ड के ऑनलाइन हो जाने की वजह से जमीन से जुड़े सभी भ्रष्टाचार आदि समाप्त हो चुके हैं।
  • इस पोर्टल की मदद से भूमि की कोई भी जानकारी को अपडेट करना है या भूमि खातों में कोई जानकारी जोड़नी है, तो यह घर बैठे अब संभव है।

upbhulekh.gov.in पोर्टल पर खतौनी की नकल कैसे देखें?

upbhulekh.gov.in पोर्टल पर भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश की नकल देखना बेहद ही आसान है, आप सिर्फ कुछ ही क्लिक में खतौनी की नकल अपने डिवाइस की स्क्रीन पर देख सकते हैं, इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल – bhulekh up nic in up जो अब बदलकर upbhulekh.gov.in हो चुका है, इसपर विजिट करें।
  • यूपी भूलेख होमपेज पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल
खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल
  • अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को सबमिट करना होगा, इसके बाद आपको भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए नकल देखने हेतु जिला चुनें, तहसील और गांव का नाम आदि चयन करना होगा।
खतौनी की नकल
bhulekh up nic in up
  • इसके बाद आप खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके आगे बढ़ सकते हैं।
  • अब खाता संख्या के विवरण की जांच करने के लिए, खाता संख्या का चयन करें और विकल्प ‘उद्धरण देखें‘ (खाता विवरण देखें) पर क्लिक करें।
गाटा संख्या
भूलेख उत्तर प्रदेश
  • इसके बाद आप खतौनी के साथ ही भूलेख नक्शा यूपी 2022 देख सकते हैं।

उपरोक्त चरणों का पालन करके आप upbhulekh gov in पर अपने भूलेख खतौनी की नकल देख सकते हैं।

UP Land Record Check कैसे करें?

UP Land Record Check करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  • सबसे पहले upbhulekh.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें।
  • bhulekh उत्तर प्रदेश पर आप जनपद, तहसील और ग्राम का नाम दर्ज करें।
  • इसके बाद अब खातेदार के नाम के द्वारा खोजें विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब जमीन मालिक का नाम टाइप करें।
  • इसके बाद उस व्यक्ति के नाम पर कितनी जमीन है देखें।

यूपी भूलेख पर विवादित संपत्ति की जांच कैसे करें?

यूपी में जमीन या संपत्ति में निवेश करने से पहले, आपको यह भी जांचना होगा कि संपत्ति किसी तरह के कानूनी या वित्तीय विवाद में फंसी है या नहीं, Bhu Abhilekh Uttar Pradesh पर ऐसा करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  • Bhulekh UP पर विवादित संपत्ति की जांच करने के लिए सबसे आप आधिकारिक वेबसाइट up bhulekh gov in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ पर क्लिक करें।
भूखण्ड के वादग्रस्त होने की स्थिति
भूखण्ड के वादग्रस्त होने की स्थिति
  • उस विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको यूपी के जिले, तहसील और गांव का चयन करना होगा।
वाद की स्थिति
तहसील भूलेख खतौनी नकल
  • अपने जिले, तहसील और गांव का चयन करने के बाद, आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा, जिसमें आपसे गाटा नंबर प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। गाटा नंबर दर्ज करें और ‘खोजें’ विकल्प पर क्लिक करें।

इस तरह से आप Bhulekh UP पोर्टल पर विवादित संपत्ति की जांच कर सकते हैं।

Bhu Naksha UP

अगर आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और आप अपनी जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं तो आप Bhu Naksha UP पोर्टल की मदद से इसे देख सकते हैं। इसके लिए आपको UP Bhu Naksha आधिकारिक पोर्टल – upbhunaksha.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद वहां जिला, तहसील, गांव / गाटा संख्या दर्ज करके आप Bhu Naksha Uttar Pradesh की जानकारी ले सकते हैं।

Bhu Naksha UP
Bhu Naksha UP

यूपी भूलेख हेल्पलाइन

अगर आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपने जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी आदि से संबंधित या पोर्टल पर किसी भी प्रकार की टेक्निकल समस्या है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या नंबर पर सम्पर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

  • ईमेल आईडी : bhulekh-up@gov.in
  • कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • लैंडलाइन नंबर : +91-522-2217145
  • मोबाइल नंबर : 91-7080100588

Bhulekh UP से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

भूलेख क्या है?

भुलेख एक हिंदी शब्द है, जो दो शब्दों – भू (अर्थ भूमि) और लेख (अभिलेख) के संयोजन से बना है। भुलेख शब्द का अर्थ भारत में भूमि विवरण या भूमि स्वामित्व विवरण है।

गाटा संख्या क्या है?

गाटा भारतीय भूमि अभिलेखों में भूखण्ड को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। गाटा नंबर भू-राजस्व विभाग द्वारा एक भूखण्ड को प्रदान की गई पहचान है।

यूपी में भुलेख कैसे चेक करें?

नागरिक आधिकारिक पोर्टल http://upbhulekh.gov.in/ पर यूपी में भुलेख की जांच कर सकते हैं।

Bhu Naksha UP क्या है?

Bhu Naksha UP पोर्टल उत्तर प्रदेश में भूमि का मानचित्र प्रदान करता है।