यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में जमीन से जुड़े सभी कार्यों को ऑनलाइन कर देने से राज्य के नागरिकों को बेहद ही फायदा हुआ है, अब राज्य के नागरिकों को अपने भूमि से संबंधित अभिलेखों और नक्शा आदि के लिए किसी भी प्रकार के सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, तथा अब नागरिक घर बैठे ही इन सभी सुविधाओं का लाभ ले पाते हैं।
उत्तर प्रदेश में UP Bhulekh Portal पर Real Time Khatauni का कार्य चलता रहता है, ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि आप यूपी भूलेख पोर्टल के जरिए रीयल टाइम खतौनी कैसे देख सकते हैं।
भूलेख पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल |
विभाग का नाम | भूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग |
लेख का नाम | यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni देखने की प्रक्रिया |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश राज्य के सभी नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upbhulekh.gov.in/ |
यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni देखने की प्रक्रिया
अगर आप UP भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर Real Time Khatauni देखना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद विकल्प – “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आप अपने जिला, तहसील और गांव का चुनाव करें, जैसा नीचे चित्र में दर्शाया गया है।

- इसके बाद आप गाटा संख्या, दर्ज करके “उद्धरण देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।

ऐसा करने पर अब आपके सामने Real Time खतौनी का पेज खुल जाएगा, अगर आप चाहें तो इसे प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रियल टाइम खतौनी, उत्तर प्रदेश डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया
अगर आप Real Time Khatauni, Uttar Pradesh Dashboard देखना चाहते हैं, तो आपको होमपेज पर मौजूद “रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश” के विकल्प पर क्लिक कर दें, ऐसा करने से आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां आपको निम्नलिखित जानकारियां दिखाई देंगी –
- राजस्व ग्राम खतौनी
- चकबंदी सर्वे ग्राम
- गलत फसली ग्राम
- रूपांतरण ग्राम खतौनी
- वर्तमान ग्राम खतौनी
- RTK ग्राम खतौनी
- RI द्वारा DM को अग्रसारित
- अनलॉक से लॉक हुई खतौनी
- SDM Unlock
- अवशेष खतौनी
- DM द्वारा SDM को अग्रसारित

आप चाहें तो इन जानकारियों के दाहिनी ओर “Details” विकल्प पर क्लिक करके इनके बारे के विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।