उत्तर प्रदेश सरकार ने भूलेख प्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए यूपी भूलेख पोर्टल (upbhulekh.gov.in) शुरू किया है। यह पोर्टल भूमि संबंधी जानकारी, जैसे राजस्व ग्राम खतौनी का कोड और भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड, आसानी से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।
राजस्व ग्राम खतौनी कोड ग्राम की पहचान के लिए आवश्यक है, जबकि भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड किसी विशिष्ट भूखण्ड की जानकारी, जैसे स्वामित्व और क्षेत्रफल, को ट्रैक करने में सहायक होता है। यह जानकारी किसानों, भूमि मालिकों और अन्य हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपनी भूमि के दस्तावेजों को ऑनलाइन सत्यापित करना चाहते हैं। इस लेख में हमने UP Bhulekh पोर्टल पर भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जानें? इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है.
राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जानने की प्रक्रिया
- सबसे पहले भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट - https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखेंगे, इनमें से “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड व भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने” विकल्प पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, अब आपको अपने जिला, तहसील तथा ग्राम को चुनकर आगे बढ़ना होगा।
- अब आपको अपने भूखंड का खसरा या गाटा संख्या दर्ज करना होगा।

- संख्या दर्ज करने के लिए दिए हुए वर्चुअल कीबोर्ड का ही उपयोग करें।
- अब इस भूखंड का खसरा या गाटा संख्या दर्ज करते ही आपके स्क्रीन पर उस भूमि के मालिक के नाम के साथ उस भूखण्ड का यूनिक कोड आपको मिल जाएगा।
इस तरह से कोई भी नागरिक उत्तर प्रदेश में भूखंड/गाटे का यूनिक कोड जान सकता है.
यदि पोर्टल पर जानकारी नहीं मिलती या तकनीकी समस्या आती है, तो निम्नलिखित से संपर्क करें:
- स्थानीय तहसील कार्यालय।
- लेखपाल या राजस्व विभाग के अधिकारी।
- यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर।