UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया

राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश ने जमीन रिकॉर्ड (Land Record), खसरा, खतौनी, इत्यादि की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारिक वेबसाइट – UP Bhulekh की शुरुआत की है. इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे खसरा, खतौनी, और अन्य भूमि अभिलेखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खसरा भूमि का नक्शा और विवरण दर्शाता है, जबकि खतौनी भूमि के मालिकाना हक और उपयोग की जानकारी देती है। यह लेख आपको यूपी भूलेख पोर्टल से खसरा और खतौनी निकालने की विस्तृत प्रक्रिया बताएगा।

खसरा और खतौनी क्या हैं?

विशेषता खसरा खतौनी
परिभाषा भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज, भूखंड का विस्तृत विवरण देता है। भूमि के स्वामित्व और मालिकाना हक की जानकारी देता है।
शामिल जानकारी खसरा/गाटा संख्या, क्षेत्रफल, फसल का प्रकार, भूमि उपयोग, भू-नक्शा विवरण। खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा/गाटा संख्या, स्वामित्व प्रकार, बकाया/विवाद।
उद्देश्य जमीन की पहचान और भौतिक विवरण। मालिकाना हक और कानूनी जानकारी।

खतौनी की नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
  • यहां नीचे विकल्प “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” पर क्लिक करें।
खतौनी अधिकार अभिलेख की नकल
  • इसके बाद अब आपको वेरीफिकेशन के लिए कैप्चा दर्ज करना है।
  • अब आपको जिला, तहसील ग्राम आदि का चुनाव करना होगा ग्राम का चुनाव करने के बाद आपको खातेदार का नाम खोजना होगा जिसके 4 तरीके उपलब्ध हैं:
    • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें: जमीन की खसरा संख्या डालें।
    • खाता संख्या द्वारा खोजें: खातेदार की खाता संख्या दर्ज करें।
    • खातेदार के नाम द्वारा खोजें: मालिक का नाम टाइप करें।
    • नामांतरण दिनांक से खोजें: यदि हाल में स्वामित्व परिवर्तन हुआ हो।
    • भूमि श्रेणी द्वारा खोजें: जैसे कृषि, गैर-कृषि।
खाता खोजें
  • किसी एक तरीके का प्रयोग करें और अब उद्धरण देखें टैब पर क्लिक करें । अब आपके सामने आपकी खसरा खतौनी की ऑनलाइन खाता विवरण प्रतिलिपि भूलेख उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदर्शित कर दी जाएगी।
खाता विवरण

राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें?

  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट - https://vaad.up.nic.in/ पर जाएँ।
  • आपको होम पेज पर “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड” के लिंक पर क्लिक करें।
खतौनी कोड
  • अब आपको नए पेज में अपना जिला, तहसील का नाम, गांव का नाम चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके राजस्व ग्राम खतौनी का कोड प्रदर्शित होगा।

इस तरह से आप अपने राजस्व ग्राम खतौनी का कोड देख सकते हैं.

इसके अलावा अगर आप चाहें तो e-Sathi पोर्टल से भी खतौनी की नकल देख सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया हमने नीचे इस लेख में समझाई है, लेकिन उससे पहले जान लें कि खतौनी में कौन-कौन सी जानकारियां निहित होती हैं-

खतौनी पर उपलब्ध जानकारियों की सूची निम्नलिखित है –

  • जिला का नाम
  • तहसील का नाम
  • परगना का नाम
  • गांव का नाम
  • भूमि के मालिक का नाम
  • भूमि का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
  • खाता संख्या
  • खसरा संख्या

e-Sathi पोर्टल से खतौनी की नक़ल निकालने की प्रक्रिया

e Sathi UP पोर्टल से अगर कोई नागरिक खतौनी देखना चाहता है, तो उसके लिए उसे निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आप e-Sathi आधिकारिक पोर्टल – https://esathi.up.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद ई–साथी पोर्टल के होमपेज पर पहुंच जाएंगे, हालांकि यहां आपको अब अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, तो आप जल्द से रजिस्ट्रेशन कर लें।
e-SATHI UP
  • हालांकि आप इस पोर्टल पर अगर रजिस्टर्ड हैं, तो आप लॉगिन करें, लॉगिन करने के लिए आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आप“राजस्व एवम् पंचायती राज विभाग” वाले अनुभाग में“खतौनी की नकल” विकल्प पर क्लिक कर दें।

अब नए पेज पर आपको उसमें निम्नलिखित जानकारियों को दर्ज करना होगा-

  • जिला का नाम
  • तहसील का नाम
  • गांव का नाम
  • खाता संख्या
  • आवेदक का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • भाग संख्या

फिर इसके बाद आपको नीचे स्थित “डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी के लिए क्लिक करें” वाले बटन पर क्लिक कर दें।

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर खतौनी प्रकट हो जाएगी, फिर आप स्क्रीनशॉट या अपने कम्प्यूटर के जरिए प्रिंट बटन का इस्तेमाल करके प्रिंट कर सकते हैं।
  • क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप “राजस्व एवम् पंचायती राज विभाग” वाले अनुभाग में पहुंचकर “खतौनी की नकल”, पर क्लिक करें।

फिर आपको उसमें निम्नलिखित चीजों को भरना होगा –

  • जिला का नाम
  • तहसील का नाम
  • गांव का नाम
  • खाता संख्या
  • आवेदक का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • भाग संख्या
UP Khasra और UP Khatauni Online भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें?

इसके बाद आपको नीचे स्थित “डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी के लिए क्लिक करें” वाले बटन पर क्लिक करें, और आपके सामने आपकी खतौनी प्रस्तुत हो जाएगी, फिर आप स्क्रीनशॉट या अपने कम्प्यूटर के जरिए प्रिंट बटन का इस्तेमाल करके प्रिंट कर सकते हैं।

संपर्क जानकारी

विवरण

जानकारी

ईमेल

bhulekh-up@gov.in

लैंडलाइन

+91-522-2217145

पता

कंप्यूटर सेल, राजस्व मंडल, लखनऊ