यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था और जनसंख्या की दृष्टि से देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है, यहां सभी सरकारी कार्यों को आसान बनाने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है, उदाहरण के लिए राज्य सरकार ने रोजमर्रा की जरूरतों के शामिल भूमि के अभिलेख को ऑनलाइन कर दिया है।
राज्य में भूमि से जुड़े ज्यादातर कार्यों को यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल के जरिए निपटाया जाता है। ऐसे में आज हम इस लेख के माध्यम से आपको उत्तर प्रदेश राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे देखें, इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, तो पूरी जानकारी के लिए इस लेख में अंत तक बने रहें। इसके साथ ही एमपी भूलेख से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Bhuekh UP पोर्टल का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | उत्तर प्रदेश राजस्व ग्राम खतौनी कोड देखने की प्रक्रिया |
पोर्टल का नाम | यूपी भूलेख पोर्टल |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upbhulekh.gov.in/ |
उद्देश्य | भूमि संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
उत्तर प्रदेश राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे कैसे जानें?
अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक हैं, और आप अपनी राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद विकल्प “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने” पर क्लिक कर दें।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आप अपने जिले, तहसील और गांव के नाम पर क्लिक कर दें।

- ऐसा करने पर उस ग्राम के नाम के साथ आपको राजस्व ग्राम खतौनी कोड दिख जाएगा।
इस तरह से आप यूपी भूलेख पोर्टल पर अपने राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जान सकते हैं, उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आई होगी।