रियल टाइम खतौनी एक डिजिटल सेवा है जो उत्तर प्रदेश में भूमि स्वामित्व और रिकॉर्ड्स की जानकारी को ऑनलाइन, वास्तविक समय में देखने की सुविधा प्रदान करती है। इसके माध्यम से आप अपनी भूमि से संबंधित खतौनी, खसरा नंबर, और अन्य भूमि रिकॉर्ड्स की जानकारी को तुरंत देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में UP Bhulekh Portal पर Real Time Khatauni का कार्य चलता रहता है, ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि आप यूपी भूलेख पोर्टल के जरिए रीयल टाइम खतौनी कैसे देख सकते हैं।
Real Time Khatauni देखने की प्रक्रिया
अगर आप UP भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर Real Time Khatauni देखना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर मौजूद विकल्प – “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आप अपने जिला, तहसील और गांव का चुनाव करें, जैसा नीचे चित्र में दर्शाया गया है।

- इसके बाद आप गाटा संख्या, दर्ज करके “उद्धरण देखें” विकल्प पर क्लिक कर दें।
ऐसा करने पर अब आपके सामने Real Time खतौनी का पेज खुल जाएगा, अगर आप चाहें तो इसे प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

रियल टाइम खतौनी की विशेषताएँ
रियल टाइम खतौनी का मतलब है कि यह जानकारी डिजिटल रूप में नवीनतम और वास्तविक समय में अपडेटेड होती है, जो पुराने मैनुअल रिकॉर्ड की तुलना में अधिक सटीक और त्वरित होती है, इसके अन्य फायदें निम्नलिखित हैं:
- रियल टाइम खतौनी सेवा के माध्यम से भूमि स्वामी किसी भी समय अपनी जमीन की जानकारी देख सकते हैं। यह जानकारी पोर्टल पर रियल टाइम (यानी नवीनतम) अपडेट के साथ उपलब्ध होती है।
- खतौनी की नकल तुरंत प्राप्त की जा सकती है, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। इसके लिए तहसील या राजस्व कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होती।
- रियल टाइम अपडेट की वजह से भूमि रिकॉर्ड्स की पारदर्शिता बनी रहती है, और इससे भूमि स्वामित्व या किसी भी तरह की गड़बड़ी को कम किया जा सकता है।
- रियल टाइम खतौनी को कानूनी दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया में उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि भूमि की खरीद-बेच, ऋण, और सरकारी योजनाओं में आवेदन के समय।
- इस सेवा से सरकारी दफ्तरों में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार की संभावना कम होती है, क्योंकि लोग सीधे ऑनलाइन पोर्टल से अपनी खतौनी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रियल टाइम खतौनी में निम्नलिखित जानकारियां दर्ज रहती हैं:
- खातेदार का नाम: भूमि के मालिक या खातेदार का पूरा नाम।
- खसरा/गाटा संख्या: भूमि के विशिष्ट भूखंड की पहचान संख्या।
- क्षेत्रफल: भूमि का कुल क्षेत्रफल (हेक्टेयर या बीघा में)।
- फसल विवरण: भूमि पर उगाई जाने वाली फसलों का विवरण।
- स्वामित्व स्थिति: भूमि का स्वामित्व (जैसे, व्यक्तिगत, संयुक्त, या पट्टा)।
- भूमि का प्रकार: कृषि, गैर-कृषि, या बंजर आदि।
- अन्य विवरण: जैसे कि भूमि पर कोई बकाया, हस्तांतरण, या कानूनी विवाद।