ADVERTISEMENT

Khatauni, Khasra, Khata / Khatiyan - जानें भूलेख से संबंधित इन शब्दों का अर्थ

ADVERTISEMENT

हमारा देश डिजिटल इंडिया की और तेजी से बढ़ रहा है। आज से कुछ वर्ष पहले जिस काम को करने के लिए हमें दफ्तरों में घंटों खड़े रहना पड़ता था आज वह कार्य हम फोन से कर सकते हैं। इसी डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में भूलेख वेबसाइट को तैयार किया गया है। इसकी मदद से आप किसी भी जमीन की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है। मगर भूलेख पोर्टल पर किसी भी जमीन की जानकारी देखने के लिए आपको खसरा, Bhulekh MP, खतौनी, खतियान के बारे में पता होना चाहिए।

khatauni, khasra, khata/khatiyan क्या है? इसके बारे में आज के लेख में बताया गया है। इसे पढ़ने के बाद आपको जमीन से जुड़े उन शब्दों का मतलब पता चल जाएगा, ऐसे में इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें.

खसरा क्या हैं?

खसरा किसी जमीन का एक ऐसा रिकॉर्ड होता है, जिसके माध्यम से हम उस प्लॉट के पुरे भाग के क्षेत्रफल को आसानी से निकाल सकतें हैं।  खसरा नंबर के द्वारा हम उस भूखंड के मालिक कौन है, तथा उस भूखंड के अगल बगल किसका प्लॉट हैं। ये सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपने खेत का खसरा कैसे पता करें?

अपने खेत का खसरा देखने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे भी हमारे द्वारा नीचे दिए गए कुछ स्टेप को फॉलो कर के अपने खेत का खसरा देख सकते हैं।

  • सर्वप्रथम अपने मोबाइल या पीसी पर क्रोम ब्राउजर को ओपन करें और उसमें भू नक्शा वेबसाइट को ओपन करें।
  • भू  नक्शा वेबसाइट को ओपन करने के बाद आप उसमें दिए गए विकल्पों में अपने जिला का नाम ब्लॉक यानी तहसील एवं अपने गांव का नाम सेलेक्ट करें।
  • अब नेक्स्ट पेज ओपन होने पर मैप दिखाई देगा जिसमें आप अपनी जमीन का खसरा नंबर को सेलेक्ट करें।
  • खसरा नंबर को सेलेक्ट करने के बाद आप अपने जमीन का नक्शा देख पाएंगे। और उसे इंटर करके डाउनलोड कर पाएंगे।

खतौनी क्या हैं?

खतौनी भूमि से संबंधित एक ऐसा दस्तावेज जिसमे उस भूखंड से संबंधित खसरा नंबर, उस प्लॉट का क्षेत्रफल, प्लॉट के मालिक का नाम आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। सरल भाषा में किसी गांव से संबंधित उस गांव की भूमि की जानकारी या व्यक्ति विशेष के द्वारा भूमियों से संबंधित कागजातों के बारे में जानकारी प्राप्त होना खतौनी कहलाता है।

खतौनी को हमसभी राजस्व शब्दावली में बी 1 तथा किश्तबंदी के नाम से जानते हैं। खतौनी का मुख्य उपयोग हम सभी पर राजस्व वसूली या लगान के लिए किया जाता हैं।

अपने खेत का खतौनी कैसे पता करें?

आप यदि अपने खेत की खतौनी के बारे में पता करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे हमारे द्वारा नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाकर आसानी से पता लगा पाएंगे।

  • सर्वप्रथम हमें अपने खेत की खतौनी देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के ओपन होने के बाद आपको होम स्क्रीन पर अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे। जिसमें हमें Get B1/PLL को सेलेक्ट करना हैं।
  • अगले स्टेप में हमें सबसे पहले अपने जिले का नाम उसके बाद ब्लॉक का नाम फिर अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • आप अपने जिस खेत का खतौनी चेक करना चाहते हैं उस खेत का खसरा नंबर को सेलेक्ट करें और एंटर पर क्लिक करें।
  • अब आप अगले पेज ओपन होने के बाद अपने खतौनी कि डॉक्यूमेंट आईडी को सेलेक्ट करें।
  • आपके खतौनी की डॉक्यूमेंट आईडी को सेलेक्ट करते ही कंप्यूटर के स्क्रीन पर आपके खेत की खतौनी ओपन हो जाएगी। जिसमें आपके क्षेत्र से संबंधित सारे विवरण दिखाई देंगे।
  • इसके बाद हम प्रिंट के माध्यम से अपने खेत के खतौनी को ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे।

खतियान क्या हैं ?

खतियान एक ऐसा दस्तावेज है जिसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के नाम पर कोन सी जमीन हैं इसके बारे में दर्शाता हैं। ऐसे में हम कह सकते है कि किसी भूमि से संबंधित सभी इनफॉर्मेशन जिस कागजात से हमें मिलता है उसे खतियान कहते हैं। इसे सही मायने में रिकॉर्ड ऑफ राइट - ROR भी बोल सकते हैं।

सरल भाषा में खतियान का अर्थ वैसे कागजात जिसमें खेत की चौहद्दी, खाता नंबर, खेसरा नंबर, राज्य का नाम, जिला का नाम,खतियान धारी किसान का नाम, थाना नंबर, अंचल का नाम, दखल का स्वरूप जमाबंदी नंबर जैसे संपूर्ण विवरण दीया गया हो वैसे कागजात को खतियान कहते हैं।

अपने खेत का खतियान कैसे पता करें

आप यदि अपने खेत के खतियान को पता करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ऑनलाइन माध्यम में नीचे दिए गए कुछ निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • खतियान ऑनलाइन माध्यम से निकालने के लिए आपको सबसे पहले डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू एंड लैंड रिफॉर्म्स के ऑफिशियल  वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के खुलने के बाद आप जिस राज्य का वेबसाइट ओपन किए होंगे उस राज्य के सारे जिले आपके पीसी स्क्रीन पर दिखाई देंगे। आप जिस जिले का खतियान देखना चाहते हैं उस जिले पर क्लिक करें।
  • अगले स्टेप में आप अपने डिवीजन को सेलेक्ट करें। और अपने जिले, अनुमंडल, अंचल या जिस गांव का खतियान देखना चाहते हैं उस गांव का नाम ये सारे इंफॉर्मेशन सेलेक्ट करें और फिर क्लिक करें।
  • आपके गांव का नक्शा खुलते ही आप जिसके नाम का खतियान देखना चाहते हैं। उस पर क्लिक करें।
  • अब आप अपने खतियान को होम स्क्रीन पर देख सकते हैं,और उसे प्रिंट के ऑप्शन पर जाकर उसका प्रिंट निकलवा सकते हैं।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में भूलेख से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी हमने इस लेख के माध्यम से सरल एवं सटीक भाषा में देने का भरपूर प्रयास किया है। इस लेख से संबंधित भूलेख क्या है, खतौनी किसे कहते हैं, खाता खेसरा क्या होता हैं। इन सबके बारे में अच्छी से जानकारियां दर्शाई गई हैं।

हमें पूर्ण आशा है कि आपको भूलेख से संबंधित सारी जानकारी अच्छी तरह से समझ में आ गई होगी। यदि अब भी भूलेख से संबंधित किसी जानकारी के बारे में आपको दुविधा है तो आप हमें अपना प्रश्न कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।