तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में रहने वाले नागरिकों के लिए यूपी भूलेख पोर्टल बेहद ही महत्वपूर्ण है, इस पोर्टल की मदद से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं, अब नागरिकों को अपने जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों और जानकारियों के लिए अपने तहसील के लेखपाल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती है।
भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल पर अब नागरिक अपने गांव या शहर या तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी दफ्तर विजिट करने की अवश्यकता नहीं है, आज इस लेख में माध्यम से मैं आपको तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे देखें, इसके बारे में विस्तार से बताऊंगा।
भूलेख उत्तर प्रदेश का संक्षिप्त विवरण
लेख का नाम | तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन |
पोर्टल का नाम | यूपी भूलेख पोर्टल |
पोर्टल का उद्देश्य | उत्तर प्रदेश के नागरिकों को जमीन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के भूमीधारक नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upbhulekh.gov.in/ |
तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
अगर आप भूलेख पोर्टल पर तहसील भूलेख खतौनी नकल ऑनलाइन UP देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गये प्रक्रियाओं का पालन करें:
- सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट - https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करें, जिसका लिंक ऊपर प्रदान किया गया है.
- होमपेज पर आप खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें.

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आप कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आप पहले जनपद चुनें, तहसील चुनें, ग्राम चुनें.

अब आपके सामने कुल 4 विकल्प आ जाएँगे, आप इनमें से अपनी सुविधानुसार किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं:
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
- खाता संख्या द्वारा खोजें
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें
- नामांतरण दिनांक से खोजें

इसके बाद बॉक्स में जानकारी दर्ज करके उद्धरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें, अब आपके सामने एक कैप्चा कोड आएगा जिसे दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें, अब आपके सामने तहसील भूलेख खतौनी नकल की अप्रमाणित प्रति आपके स्क्रीन पर होगी, आप चाहें तो इसे प्रिंट करके रख सकते हैं.
निष्कर्ष
उपरोक्त लेख में हमने आपको अधिकार अभिलेख की नक़ल जिसे खतौनी भी कहा जाता है, को देखने के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है, आपको बता दें कि बिना खतौनी के आप जमीन से जुड़े कई सारे महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर सकते हैं, उम्मीद है उपरोक्त जानकारी से आपको लाभ मिला होगा.